फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बीमा पत्र पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे लोगों को किसानों ने पकड़ा

Wed, 13 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
कंदवा। क्षेत्र के ओयरचक गांव में मंगलवार को रेलिगेयर कंपनी का किसान स्वास्थ्य बीमा का अनुबंध पत्र बांटने व सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे दो लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना किसान युवा विकास मंच के इंदल सिंह बाबा व पवन सिंह को दी। इस पर उन्होंने फोन से इसकी जानकारी सीडीओ अभय श्रीवास्तव व एसडीएम सदर हीरालाल को दी। अधिकारियों का निर्देश पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस दोनों के खिलाफ जांच में जुटी है।
विज्ञापन

काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक कम्हरिया शाखा की ओर से पिछले दिनों 498 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का स्वास्थ्य बीमा के नाम पर बिना सहमति के रेलिगेयर बीमा कंपनी में धन ट्रांसफर कर दिया गया है। इसकी खबर अमर उजाला के 14 व 15 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। किसानों का आरोप है कि बिना उनकी सहमति के बैंक द्वारा अनुचित तरीके से बीमा किया गया है। शिकायत पर विभागीय सहित जिला स्तरीय जांच भी चल रही है। बावजूद इसके मंगलवार को ओयरचक गांव में काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की कम्हरिया शाखा से स्वयं को संबंधित बताते हुए दो लोग पहुंचे। वे किसानों को रेलिगेयर बीमा कंपनी का अनुबंध पत्र देकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने लगे। इस पर किसान भड़क उठे और हेल्थ बांड लेने से इंकार करते हुए इसकी सूचना किसान युवा विकास मंच के लोगों को दी। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed