{"_id":"5dc9b3f38ebc3e5aef64a0ee","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4937679153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैप्पीसीडर से करें गेहूं की बोवाई, अवशेष की भी होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैप्पीसीडर से करें गेहूं की बोवाई, अवशेष की भी होगी सफाई
विज्ञापन
चंदौली। धान की कटाई के बाद खेत में पुआल/पराली जलाने से हो रही समस्या से कृषि विज्ञानियों ने किसानों को रास्ता सुझाया है। किसान अब हैप्पी सीडर से गेहूं की बोवाई करें, इससे न सिर्फ बोवाई होगी बल्कि खेत में धान की पराली को भी आगे- से साफ करेगा। इससे बड़ी समस्या का समाधान होगा। सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित जिलास्तरीय किसान मेला एवं कृषि उत्पादकता गोष्ठी में कृषि विज्ञानियों ने किसानों को आधुनिक खेती एवं कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने फीता काटकर किसान मेले का उद्घाटन किया।
किसान मेले में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग और वन विभाग सहित 10 से अधिक विभागों की ओर से स्टाल लगाए थे। किसान खेती के साथ आर्थिक रूप से और मजबूत हों इसके लिए उद्योग और पशुपालन के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने रबी में गेहूं, दलहन, तिलहन एवं सब्जियों के उत्पादन और समस्याओं के निराकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी। इसमें तकरीबन पांच सौ किसानों ने भाग लिया।
इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि काला चावल की ब्राडिंग एवं ट्रेडिंग की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। किसानों के उत्पादन की बिक्री के लिए औद्योगिक संस्थाओं के सहयोग से अधिक मूल्य दिलाया जाएगा। खरीफ सीजन में उत्पादित धान को क्रय केंद्रों के माध्यम से समय से क्रय किया जाएगा। कहा कि कृषकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से समय के अंदर हल करने का निर्देश भी दिया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि यंत्रों पर अच्छा-खासा अनुदान दिया जाता है। इसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। उपकृषि निदेशक विजय सिंह ने कहा कि बीज, खाद, रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों की व्यवस्था समय से कर ली गई है। वहीं पद्मश्री डा. रजनीकांत ने किसानों को काला चावल की मार्केटिंग एवं ट्रेड मार्क के लिए और रामनगर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य व सच्चीदानन्द ओझा ने उत्पादित काला चावल को खरीदने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इनसेट
किसानों ने उठाई बिजली-सिंचाई की समस्याएं
चंदौली। गोष्ठी के दौरान किसानों ने नहरों की मरम्मत, बिजली, जर्जर नलकूपों की मरम्मत एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान करने का मुद्दा अधिकारियों के सामने रखा। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और कस्टम हायरिंग योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। इस दौरान इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, जिला कृषि रक्षाधिकारी अमित जायसवाल, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, एआर सोमी सिंह उपस्थित रहे।
------------------------
डीएम की पहल से गदगद किसान बोले
विभागों के स्टाल पर मिली खेती की अहम जानकारी
सचित्र 52 से 56
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सोमवार को किसान मेले रबी गोष्ठी के दौरान कई विभागों द्वारा स्टाल लगाने की डीएम नवनीत सिंह चहल के पहल को किसानों ने तारीफ की। किसानों ने कहा स्टालों पर कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों के स्टालों से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगा। योजनाओं के लिए किसानों का पंजीकरण भी किया गया।
किसान रतन सिंह ने बताया कि मेले में आए हुए किसानों को शासन की ओर से संचालित प्रमुख योजनाओं और कृषि यंत्रों, बीज सहित अन्य उपकरणों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में भी बताया गया। किसान संतोष मिश्र ने कहा कि मेले के दौरान विशेषज्ञों द्वारा खेती से संबंधित जानकारियों को किसानों के साथ साझा किया। इससे मेले में आए हुए किसानों को खेती करने में लाभ मिलेगा। बिसौरी के किसान रमेश सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों ने परंपरागत खेती के साथ बागवानी, पशुपालन, मछली पालन के बारे में बताया गया। जो किसानों की आय बढ़ाने के लिए काफी लाभप्रद है। किसान वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेले के दौरान कई विभागों द्वारा एक जगह स्टाल लगाने से किसानों को बहुत फायदा मिला है। इससे एक साथ सभी सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिली है।
कोट........
कृषि विभाग द्वारा किसानों को जानकारी देने के लिए मेला और रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती के संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। वहीं कई विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया। विजय सिंह, कृषि उपनिदेशक।