फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

दूसरे दिन भी पुलिस रही सतर्क, चहुंओर रहा शांति का माहौल

Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। पुलिस के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी इलाके का भ्रमण करते रहे और लोगों से शांति की अपील की। बारावफात को लेकर पुलिस अधिक चौकन्नी नजर आई।
विज्ञापन

अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस लगातार शांति समिति की बैठकों से लोगों से शांति की अपील करती रही। फैसले को लेकर शनिवार को चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। जिले में पूरा दिन शांति से बीता। रविवार को बारावफात के जुलूस को लेकर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। एसपी हेमंत कुटियाल ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाली और इलाके का भ्रमण किया। वहीं एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस के एएसपी, सीओ आदि की टीम भी इलाके में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और शांति व्यवस्था व भाईचारा कायम रखते हुए अपनी दिनचर्या के कार्यों को करने की अपील की। इलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बे में अयोध्या फैसला आने के दूसरे दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी वीरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.विनोद राय आदि ने कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान पूरे इलाके में पैदल मार्च कर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी तथा उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राम उजागिर, कृष्ण कुमार यादव, आनंद कुमार रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दूसरे दिन भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती गई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह दस बजे जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक अख्तर शमी खान, एसआई बाल गंगाधर, जेआर यादव, एएसआई राजेश चंद, डाग स्क्वायड टीम के साथ रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, आटो स्टैंड, बाइक, साइकिल स्टैंड, चार पहिया वाहन स्टैंड आदि की जांच की। वाहन स्टैंड संचालकों को लंबे समय से खडे वाहनों के बारे में पूछताछ की और हिदायत दी कि इस तरह के वाहनों की सूचना अवश्य दें। इसी तरह अमानती समान घर में पहुंच कर लंबे समय से पड़े सामान की जांच की और इस तरह के बैग आदि के बारे में खबर करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान यात्रियों से हर पल सतर्कता बरतने और संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी सुरक्षा बलों और रेलकर्मियों को देने का आह्वान किया।

पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रपति के हाथों से सम्मान प्राप्त डॉ. रामप्रकाश शाह ने अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने देश और समाज के सभी लोगों से इस फैसले का सम्मान करने का आह्वान किया। कहा कि हम सब भारतीय हैं और अयोध्या सभी भारतीयों, सभी धर्मों अनुयायियों की अयोध्या है। वर्षों से विवादित रहे भूमि का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया है। इससे विवाद का पटाक्षेप हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed