फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

पशु आश्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था देख एसडीएम नाराज

Thu, 31 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
सकलडीहा। क्षेत्र के नोनारी गांव में बनाए गए पशु आश्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में व्याप्त दुर्व्यवस्था देख उन्होंने नाराजगी जताई। बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए चेताया कि कोई आश्रय केंद्र में किसी पशु की मौत हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पशु आश्रय केंद्रों के रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर एसडीएम ने धानापुर विकास खंड के नोनारी स्थित पशुआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर टीन शेड, पर्याप्त मात्रा में चारा और चरनी की व्यवस्था न देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। वहीं कई बीमार पशु देख हत्थे से उखड़ गए। केंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्था देख एसडीएम ने पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ को फोन पर फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही ग्राम प्रधान को पशुआश्रय केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने को कहा। एसडीएम ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। सुधार न किए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed