फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

कायस्थ समाज के लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

Wed, 30 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा मंगलवार को विधि विधान से की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने घरों में कलम दवात की पूजा की और इसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान की भव्य आरती उतारी। इस दौरान पूजा पंडाल भगवान चित्रगुप्त के जयकारे से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित की गई। मंगलवार को दोपहर में विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भगवान की भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित की गई। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि कलम ही हमारी पूंजी है। भगवान चित्रगुप्त सभी के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं। इस मौके पर देवेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, संजीव कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, सुनील श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद सिन्हा, रंजन कुमार, प्रदीप कुमार, शरद श्रीवास्तव रहे। इसी तरह चित्रगुप्त पूजा आयोजन समिति अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के मानसनगर स्थित सामुदायिक भवन में पंडाल बनाकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई। शास्त्रोक्त विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद भगवान की आरती उतारी गई औरप्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विपिन कुमार सिन्हा, अभिषेक नारायण, राकेश श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव रहे। अभाकाम के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न सिर्फ पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं बल्कि समाज के लोगों को एकजुटता के कारण भी है। भगवान चित्रगुप्त को हृदय में धारण कर हम सभी को शिक्षा का प्रसार करने और समाज को एकजुट करने में जुटना चाहिए। चकिया संवाददाता के अनुसार कायस्थ समाज के लोगो ने मंगलवार को चित्रगुप्त का पूजन किया। इस मौके पर हरिमोहन लाल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्रलाल श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र लाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed