{"_id":"5db496fe8ebc3e012f282860","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns49121271","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए प्रदर्शन
10 दिनों से जला़ा है करौती गांव का ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। 10 दिनों से जले पड़े 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज करौती गांव के लोगों ने शनिवार की शाम प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि शीघ्र ही जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वे ककरैत-जमानिया मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे गांव में लगभग सौ घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते 10 दिनों पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने से शाम के बाद गांव अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीण ढ़िबरी युग में गुजर-बसर करने को विवश हैं। कहा कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगायी गई लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। कोई बताने वाला नहीं है कि ट्रांसफार्मर कब तक बदला जाएगा। उन्होंने 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने पर ककरैत-जमानिया मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में रामजी पांडेय, अजय पांडेय, नंदजी पांडेय, बनमाली पांडेय, वंशनरायन शर्मा, हनुमान चौधरी, हंसलाल शर्मा, नैनू अली आदि शामिल रहे।