{"_id":"5db1f8368ebc3e017d3651cf","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns490899868","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने कमिश्नर से मुलाकात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने कमिश्नर से मुलाकात की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। क्षेत्र में बालू के भंडारण पर सीओ, एसडीएम और खनन अधिकारी की छापेमारी के बाद नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को वाराणसी मंडल के कमिश्नर से मुलाकात की। व्यापारियों ने अधिकारियों पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर मंडलायुक्त ने डीएम से वार्ता कर समस्या को हल किए जाने का आश्वासन दिया।
बता दें कि पिछले दिनों सैयदराजा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध तरीके से भंडारण का आरोप लगाते हुए एसडीएम व सीओ सदर समेत खनन अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी। जिस पर टीम काफी मात्रा में बालू को जब्त किया था। अधिकारियों की इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने व्यापार मंडल चंदौली के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत के नेेतृत्व में वाराणसी मंडल के कमिश्नर से मुलाकात की । उन्होंने बताया कि बिल्डिंग मेेटेरियर बेचने वाले रजिस्टर्ड व्यापारियों को अधिकारियों की ओर बेवजह परेशान किया जा रहा है। बताया कि 31 दिसंबर 2018 को जारी शासनादेश के अनुसार फुटकर विक्रेता 100 घनमीटर बालू का भंडारण कर सकता है, इसके लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की जरुरत नहीं है। बावजूद इसके व्यापारियों को बिक्री करने से रोका जा रहा है। बताया कि सैयदराजा- जमानिया मार्ग को तीन दिनों से पुलिस ने बंद कर दिया है। जिससे व्यापारियों की मालवाहक गाड़ियां बाजार में नहीं आ पा रही है। इस दौरान भगवानदास, मनोज गुप्ता, जुनेद अंसारी, मोहित केशरी, शिवा साव, अमित साहू, राहुल जायसवाल, राम जनम मौर्य, विनोद तिवारी, संतोष यादव, राजेश गुप्ता ,अनिल सेठ मौजूद रहे।