फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

मंडल रेल प्रबंधक ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Fri, 25 Oct 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। आगरा में 15 से 18 अक्तूबर तक आयोजित 61वीं अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में पूर्व मध्य रेल के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक सहित 14 पदक जीते। इसमें तीन-तीन स्वर्ण और रजत पदक और आठ कांस्य पदक प्राप्त किया है। पहली बार पूर्व मध्य रेलवे को इतना पदक मिला तथा भारतीय रेल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरुवार को डीआरएम आफिस में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में मंजीत, अमित, पलक गौड़ा, अभिमन्यु, गौतम यादव, दीपक, अरुण, संजय यादव, रणवीर यादव, अनिल जितेंद्र सिंह, अमित, अनिल, पवन पाल शामिल थे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा, वरीय मंडल अभियंता आलोक कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ाधिकारी मो. इकबाल अहमद, पूर्व मध्य रेलवे के कुश्ती कोच केकेसिंह तथा सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed