फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े छात्र, किया प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी को बदले जाने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों के एक गुट ने कालेज परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर प्राचार्य ने पुलिस फोर्स बुला लिया। प्राचार्य व पुलिस ने 30 अक्तूबर तक उचित फैसला करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया। छात्रों का आरोप था कि मुख्य चुनाव अधिकारी के रहते निष्पक्ष चुनाव हो पाना मुश्किल है। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी ने छात्रों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि सुबह से ही मुख्य चुनाव अधिकारी एक छात्र संगठन के कार्यक्रम को लेकर व्यस्त रहे। नाराज छात्रों का गुट दूसरे संगठन का कार्यक्रम शुरू होते ही मुख्य गेट पर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर प्राचार्य ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रहमतुल्ला खां और कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव ने हंगामा कर रहे छात्रों को रोकने का प्रयास किया। इसपर छात्र और उत्तेजित होकर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अंत में प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कमेटी में बात रखने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष विकास यादव भरत, मंगल राय, धनजंय यादव, शिवलोचन, प्रिंस, भरत स्वामी, उमेश यादव, रूपेश सिंह, संदीप प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed