फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

भव्य पंडालों में विराजेंगी मां काली

Thu, 24 Oct 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर मां काली पूजा की तैयारियां जोरों पर है। पीडीडीयू नगर के सट्टी में और लोको कालोनी, मानस नगर में भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे है। 27 को आधी रात के वक्त मां काली की पूजा अर्चना की जाएगी। पंडालों के आस पास लाइटिंग और साउंड की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर लक्ष्मी और गणेश पूजा के साथ मां काली पूजा का भी विधान है। पिछले एक दशक से नगर सहित आस पास के इलाकों में पंडाल निर्माण कर पूजा अर्चना की जा रही है। इस वर्ष भी मां काली पूजा समिति नई सट्टी की ओर से भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि वर्ष 1997 से यहां पूजा की जा रही है। तीन दिवसीय पूजा के क्रम में छोटी दीपावली पर 26 अक्तूबर को मां काली की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दीपावली को आधी रात के वक्त विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। इसी तरह मानसनगर और लोको कालोनी सहित अन्य स्थानों पर भी पंडाल निर्माण जारी है। पंडालों को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यज्ञ के समापन पर भंडारे में चखा प्रसाद
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी में चल रहे चार दिवसीय शतचंडी यज्ञ के समापन पर मंगलवार को भंडारा आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने माता के जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व धनेश पाठक वृद्ध सेवा आश्रम की ओर से 18 से 22 अक्तूबर तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मंत्रोच्चारपूर्वक यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली गई। मंगलवार को मां का भव्य शृंगार किया गया। विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद महाआरती की गई। शाम को भंडारे की शुरूआत हुई जो देर रात तक जारी रही। इस मौके पर संजय पाठक, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, वीके अब्भी, राकेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed