{"_id":"5da4c5b48ebc3e012d6811a8","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4889025176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सिंचाई कालोनी परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सिंचाई कालोनी परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। किसान विकास मंच से जुड़े किसानों ने सोमवार को लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर के टेल पर पानी न मिलने पर सिंचाई कालोनी परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कालोनी परिसर में किसी अधिकारी के मौजूद न रहने पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। सहायक अभियंता के समझाने-बुझाने पर किसान शांत हुए।
सोमवार को लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर में कम पानी छोड़े जाने के कारण टेल पर किसानों को पानी न मिलने से नाराज किसान चकिया स्थित सिंचाई कालोनी में पहुंचे। यहां किसी अधिकारी के मौजूद न रहने पर वे नाराज हो गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे सहायक अभियंता आलोक कुमार ने किसानो से बातचीत की तथा उन्हे मंगलवार से 6.5 फीट के गेज से नहर चलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
किसानों ने आरोप लगाया कि 7 फीट के गेज से नहर न चलाए जाने से लेफ्ट कर्मनाशा नहर के टेल पर स्थित फत्तेपुर, लटाव, नौडिहा, कांटा, विशुनपुरा, परासी, पखनपुरा, टिरो सहित दर्जनों गांवों में धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसान विकास मंच के अध्यक्ष जैराम सिंह ने कहा कि अगर चार दिन के अंदर टेल तक पानी नही पहुंचा तो किसान विकास मंच आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान रामअवध सिंह, रामप्रवेश यादव, रामदुलार यादव, रिंकू सिंह, रविन्द्र तिवारी, गनेश यादव, सुरेन्द्र चौहान, संजय पाठक रहे।