फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

शौचालय की मांग को लेकर गंगापुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
नौगढ़। शौचालय नहीं मिलने से क्षुब्ध जनपद के नक्सल क्षेत्र के गंगापुर गांव के ग्रामीणों ने रविवार को लामबंद होकर सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षुब्ध ग्रामीणों ने शीघ्र शौचालय बनवाने के लिए धन आवंटित न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत किए जाने के बाद भी गांव में शौचालय बनवाना आरंभ नहीं कराया गया है। गांव में किसी भी व्यक्ति को शौचालय नहीं मिला है जिससे वे खुले में शौच करने को विवश हैं। कहा कि तहसील मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी गांव में नहीं आता है। उन्होंने पंचायत विभाग के समस्त योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिलीभगत करके पैसे का गोलमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों की अशिक्षा का लाभ उठाकर विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस सहित ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी से की गई ग्रामीणों की शिकायत का कोई असर नहीं हुआ है। उन्हें केवल आश्वासन मिला है। कहा कि एक ओर सरकार ओडीएफ कर हर परिवार को शौचालय देने का दावा कर रही है वहीं ग्राम पंचायत गंगापुर में एक भी शौचालय नहीं बना है। इस संबंध में बीडीओ सुदामा यादव ने कहा कि गांव में शौचालय न होने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही जांच करा कर प्रत्येक घर में शौचालय बनवा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रभावती, रामप्रसाद, पार्वती, महेंद्र, अनिल, दीनदयाल, चंद्रावती, कमल, निशा, उपेंद्र, राकेश, रवि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed