फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कस्बावासियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Oct 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
सकलडीहा। कस्बा में तीन दिनों से जले ट्रांसफार्म को बदले न जाने से आक्रोशित कस्बावासियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण कस्बा में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते तीन दिनों से जला पड़ा है। बिजली न रहने के कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली न रहने से लोगों के दिन का चैन व रातों की नींद उड़ गई है। तीन दिन बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर भड़ास निकालने के साथ ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि दो दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, सुंदर चौहान, रामप्रवेश शर्मा, जगनरायण, अजीत कुमार, चंदन, अभय, रामदयाल, कंचन, राधा, लीलावती, नर्मदा देवी, धर्मशीला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed