फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

अब नगर पालिका ने रेलवे को कूड़ा गिराने से रोका

Fri, 11 Oct 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। कूड़ा गिराए जाने को लेकर नगर पालिका और रेलवे प्रशासन में रार ठन गई है। कुछ दिनों पहले नगर पालिका द्वारा रेलवे की जमीन पर कूड़ा गिराए जाने पर रेल अधिकारियों ने सख्ती से इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बुधवार को नगर पालिका ने नगर की सीमा से सटे आलमपुर गांव के समीप जीटी रोड किनारे रेलवे द्वारा कूड़ा गिराए जाने पर रोक लगा दी। चर्चा है कि नगर पालिका की ओर से यह कार्रवाई रेलवे की ओर से रोक लगाए जाने की कार्रवाई की प्रतिक्रिया के रूप में की गई है।
विज्ञापन

नगर से निकलने वाले कूड़े को गिराए जाने की सही जगह नहीं मिलने पर के चलते लगातार नगर पालिका प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा डंप किए जाने के लिए स्थान नहीं मिलने के चलते कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका की ओर से जीटीआर ब्रिज के किनारे स्थित रेलवे की भूमि पर कूड़ा गिराया जा रहा था। रेलवे को जब इसकी सूचना मिली तो अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ ने नगर पालिका को कूड़ा गिराए जाने से रोक दिया और उनका ट्रक भी जब्त कर लिया था। मामल जब पालिका के अधिकारियों तक पहुंचा तो नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस पर पत्र लिखकर भविष्य में रेलवे की भूमि पर कूड़ा नहीं गिराए जाने का लिखित आश्वासन दिया था। रेलवे के इस कार्रवाई से नगर पालिका के अधिकारी बैकफुट पर आ गए थे। बुधवार को नगर पालिका के अधिकारियों को जब यह सूचना मिली की नगर क्षेत्र की सीमा से सटे आलमपुर गांव के समीप जीटी रोड पर ट्रैक्टर से रेलवे का कूड़ा गिराया जा रहा था तभी पालिका के सफाई निरीक्षक और सफाई नायक मौके पर पहुंच गए और वहां कूड़ा गिराए जाने से रोक दिया। इस संबंध में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नगर के सीमा क्षेत्र के समीप जीटी रोड किनारे रेलवे की ओर से कूड़ा गिराया जा रहा था। इसलिए उस पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed