फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बिग बी को दिनकर सेवा समिति ने किया सम्मानित

Fri, 11 Oct 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को मुंबई में सदी के महानायक और दादा साहब फालके पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता अमिताब बच्चन से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें संकटमोचन मंदिर को प्रसाद देने के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बिग बी को दिनकर की कविताओं को भी सुनाया और एक कविता संग्रह की किताब भेंट की।
विज्ञापन

जिले में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से लगातार 60 दिन तक पौधरोपण अभियान चलाया गया था। इसके बाद समिति के लोग देश की विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में गुरुवार को समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह, प्रमुख उद्योगपति संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंत्री अरविंद पांडेय ने मुंबई में फिल्म सिटी में कौन बनेगा करोड़पति के कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। लोगों ने बिग बी को रामधारी सिंह दिनकर की कविता संग्रह की किताब के साथ ही संकटमोचन मंदिर का प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान बिग बी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि मानव सेवा से बढ़कर प्रकृति की सेवा है। इसलिए समिति के द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed