फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

कच्चा मकान गिरने से पति पत्नी की मौत, एक जख्मी

Fri, 04 Oct 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
सकलडीहा (चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के कचमन (खुचमा) गांव में बुधवार की देर रात कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। घर में सो रहे पति-पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा पौरा गांव में भी गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय कच्चे मकान की दीवार ढहने से पांच लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

खुचमा गांव के मिठाई लाल पासवान (70) और उनकी पत्नी कस्तूरबा देवी (65) और नाती सतीश(16) एक साथ सो रहे थे। वहीं दंपति का बेटा राजकुमार, बेटी मोना और दामाद प्रदीप बगल के कमरे में सो रहे थे। बुधवार की देर रात अचानक भर- भराकर कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से कस्तूरबा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मिठाई लाल की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। जबकि नाती सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार एवं अलीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल नाती को अस्पताल भेजवाया। वहीं मृतक दंपति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव को आश्वासन दिया। कहा कि मृतक दंपती के पुत्र को चार-चार लाख का मुआवजा दिया जायेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास और शौचालय बनवाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए है। घटना की जानकारी के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, ग्राम प्रधान चन्द्रधर यादव, संतोष पांडेय सहित कई लोग पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से गुरुवार की सुबह 10 बजे खाना खाते समय गुरुवार को एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने और लोगों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण निजी साधन से सकलडीहा सीएचसी से ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में पौरा गांव के स्व भृगुनाथ की पत्नी आशा देवी (60), पुत्र ऋषि (24), रेखा (22) और दो बच्चे संध्या (5), रिंटू(8) शामिल हैं। इस बावत एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को जर्जर कच्चे मकान में रह रहे ग्रामीणों को पंचायत भवन में रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed