{"_id":"5d9645318ebc3e01416b3861","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4872695181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों में प्रार्थना के दौरान पांच बच्चे हुए अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों में प्रार्थना के दौरान पांच बच्चे हुए अचेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया(चंदौली)। चकिया नगर में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार की सुबह प्रार्थना के दौरान लाइन में खड़े पांच बच्चे अचेत होकर गिर पड़े। इससे इन दोनों विद्यालयों में हड़कंप मच गया। स्कूलों पर मौजूद शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों को चकिया के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक खाली पेट होने के कारण बच्चे अचेत हो गए थे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक की खुशी सोनकर, तिलौरी गांव की आशिया व वार्ड नंबर नौ की सना अचेत हो गईं। तीनों कक्षा सात की छात्राएं थीं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम में भी प्रार्थना के दौरान कक्षा एक का छात्र देवराज व कक्षा चार की छात्रा शिवानी अचेत होकर गिर गई। इन सभी छात्र-छात्राओं को समीप के जिला संयुक्त चिकित्सालय में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्रा को ईलाज के बाद छोड़ दिया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को ग्लूकोज चढ़ाने के बाद घर जाने दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डा. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि खाली पेट होने के कारण बच्चे अचेत हुए थे। ईलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं।