फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

कीचड़ में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
कंदवा। गलियों में जमा कीचड़ की सफाई न कराए जाने से नाराज बिंद बस्ती के लोगों ने बुधवार को गली के कीचड़ में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने गली को पक्का कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के बिंद बस्ती की कच्ची गली को उपेक्षित छोड़ दिया गया है। गली में खड़ंजा नहीं बिछाया गया है। इससे बस्ती के लगभग 10 घरों के लोगों को बारिश में कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक गली बनवाने की गुहार लगाई लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। इससे कीचड़ से होकर आने-जाने को विवश लोगों का धैर्य बुधवार को टूट गया और वे विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान सविता राय का कहना है कि गली के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर दे दिया गया है। डोंगल के नियम के चलते खाता बंद है जिससे कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अमित, अशोक, श्यामा, तेजू, सुनील, परमजीत, शंकर, कलावती, रामदुलारी, वीरेंद्र, दीपक, सोनू, संदीप, संग्राम, लालू, जसवंत, सुरेंद्र, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed