{"_id":"5d8d08948ebc3e01390a8158","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns48594362","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के खाते से गायब रुपयों में 19 लाख हुए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के खाते से गायब रुपयों में 19 लाख हुए वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित एसबीआई में नगर पालिका के खाते से क्लोन चेकों के माध्यम से गायब हुए 39 लाख 55 हजार रुपये के मामले में बैंक ने पालिका के खाते में पांच चेकों की राशि 19 लाख 16 हजार 460 रुपये वापस भेज दी है। बैंक के सीनियर मैनेजर के अनुसार शेष बची हुई राशि 20 लाख 38 हजार 540 रुपये 15 दिनों के भीतर खाते में भेज दी जाएगी।
बता दें कि नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नगर पालिका का खाता है। पालिका के खाते से दस क्लोन चेकों के माध्यम से 24 मई से 25 जून के बीच 39 लाख 55 हजार दूसरे शहरों में स्थित विभिन्न बैंकों खातों में ट्रांसफर हो गए थे। घटना की जानकारी दो जुलाई को जब पालिका प्रशासन को लगी तो उसमें हड़कंप मच गया। इसके बाद पालिका ने बैंक के अधिकारियों से शिकायत की। वहीं मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर पालिका की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में बैंक ने कार्रवाई करते हुए पांच चेकों की धनराशि 19 लाख 16 हजार 460 रुपये नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खाते में भेज दी है। इस संबंध में एसबीआई पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के शाखा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि पालिका के खाते में पांच चेको की राशि भेज दी गई है। शेष राशि पंद्रह दिनों के भीतर भेज दी जाएगी।