फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

पौधरोपण अभियान के अंतिम दिन रोपे गए सौ पौधे

Mon, 23 Sep 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
कंदवा। सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से चल रहे 65 दिवसीय पौधरोपण अभियान के अंतिम दिन रविवार को इमिलिया स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में 100 फलदार, छायादार व औषधियुक्त पौधे लगाए गए। इसके अलावा इमिलिया, मचवा, चखनिया, भोलापुर, औरइया आदि गांवों में चार सौ पौधे लोगों में वितरित किए गए।
विज्ञापन

संस्था के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि संस्था ने 65 दिन लगातार पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 55 सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया था। संस्था ने सहयोगियों की मदद से लक्ष्य को पूरा कर लिया है। कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना बेमानी है। लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा। कवि दिनकर को याद करते हुए उनकी कविता लोहे के पेड़ हरे होंगे-तू गीत प्रेम का गाता चल, नम होगी यह मिट्टी जरूर-आंसू के कण बरसाता चल सुनाई। अंत में लोगों ने पौधों को बचाने व बढ़ाने का संकल्प लिया। पौधरोपण के दौरान नीम, पीपल, बेल, अमरूद, आम, मौसंबी, नींबू, आंवला आदि पौधे लगाए और बांटे गए। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, दीपू शुक्ला, प्रदीप सिंह, अंकित सिंह, गौतम जायसवाल, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed