{"_id":"5d87c6cd8ebc3e93c126053c","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns485150776","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघमित्रा के रिजर्व कोच में चढ़ गए लोकल यात्री, चेनपुलिंग कर रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघमित्रा के रिजर्व कोच में चढ़ गए लोकल यात्री, चेनपुलिंग कर रोकी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। दानापुर केएसआर बेंगलुरू सिटी जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस में रिजर्व कोच में लोकल यात्रियों के सवार होने से नाराज यात्रियों ने रविवार की रात चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
दानापुर से चेन्नई होते हुए बेंगलुरू जाने वाली अप 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल टिकट लेकर बड़े पैमाने पर यात्री रिजर्वेशन कोच में सवार हो जाते हैं। दानापुर से आने वाले टीटीई भी जनरल टिकट लेकर सवार यात्रियों का स्लीपर का टिकट बना देते हैं। ट्रेन में पीडीडीयू जंक्शन से बड़े पैमाने पर दक्षिण भारतीय यात्री सवार होते हैं। रात सवा 11 बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर रिजर्वेशन कराए यात्री कोच में सवार होने लगे तो पहले से ही ट्रेन में यात्री भरे हुए थे। ऐसे में बहुत से यात्री चढ़ नहीं पाए। इस बीच सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। इस पर यात्री शोर मचाने लगे और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। चेनपुलिंग की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। अनाधिकृत यात्रियों को नीचे उतारा और वेटिंग टिकट लेकर सवार यात्रियों को भी दूसरे कोच में चढ़ाया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन दस मिनट की देरी से आगे के लिए रवाना हुई।