फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

विश्वकर्मा पूजा पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की

Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
दुलहीपुर। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में दुल्हीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शनिवार को विश्वकर्मा स्वाभिमान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार से विश्वकर्मा पूजा पर्व पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। साथ ही निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक समाज के लोग राजनीतिक दलों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कहा कि राजनीतिक स्तर पर विश्वकर्मा समाज के साथ भेदभाव के चलते आज भी समाज पूरी से तरह से उपेक्षित है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी व्यापक आंदोलन की रणनीति भी बनाई। सम्मेलन में निर्णय लिया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में समाज के लोगों को चुनाव लड़ाया जाएगा ताकि राजनीतिक तौर पर प्रतिनिधित्व मजबूत हो सके। इस दौरान श्रीकांत विश्वकर्मा, डा. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, लोचन विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, भरत विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, मौजूद रहे। लड़ाने का निर्णय किया गया जिसके लिए पंचायत स्तर से लेकर संगठन का विस्तार करने का फैसला किया गया। अध्यक्षता नंदलाल विश्वकर्मा तथा संचालन राजेश कुमार विशेवकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed