फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बोलो मुहम्मदिया या हुसैन या हुसैन की गूंजी सदाएं

Wed, 11 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में नगर सहित पूरे जिले में दसवीं मुहर्रम पर मंगलवार को ताजिये का जुलूस निकाला गया। बोलो बोलो मुहमदिया हुसैन या हुसैन, या हुसैन के नारे के साथ चौक से ताजिया उठाया गया और जुलूस की शक्ल में कर्बला पहुंच कर ठंडा किया गया। कहीं जंजीर तो कहीं लाठी और कहीं चाकू से मातम किया गया। इस दौरान युवाओंने हैरत अंगेज करतब दिखाए। इस दौरान चौक से लेकर कर्बला तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। जिले के विभिन्न इमाम चौक से 466 ताजिए निकाले गए। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत 110, अलीनगर क्षेत्र में 39 स्थानों पर सोमवार की शाम चौक पर ताजिए बैठाए गए थे। पूरी रात यहां नौहाख्वानी की गई। मंगलवार को मुस्लिम बंधुओं ने रोजे रखे और शाम मो युवाओं की टोली ताजिए को उठाकर आगे बढ़ी। पीडीडीयू नगर में जीटी रोड पर एक पटरी पर आवागमन रोक दिया गया था। नगर के कसाब महाल, मुसिलम महाल, पथरा, सिकटियां, कूढ़े खुर्द,अलीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित ताजिये का जुलूस निकाला गया। शिया बहुल इलाकों में मातम का दौर चलता रहा। वहीं रास्ते पर अंजुमन नौहा मातम करती चल रही थीं। सुन्नी बहुल इलाकों में लोगों ने इमाम चौक से ताजिए उठाकर जुलूस निकाला और कर्बला में दफन किया। इस दौरान जगह जगह मातम करने वालों और करतब दिखाते हुए घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए कैंप लगाए गए थे। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार सतपोखरी गांव में हमीदुतुल्ला के नेतृत्व में हसनपुरा से ताजिए को उठा कर मनोहरनगर कालोनी होते हुए करीमाबाद कर्बला में दफन किया गया। वहीं दुलहीपुर आगा साहब के बाड़ी से उठाकर मातम मनाते हुए नौहाख्वानी करते हएु भिसौड़ी कर्बला में दफन किया गया। अलीनगर में ताजियादारों ने जुलूस के शक्ल में विभिन्न जगहों से ताजिये निकाल कर अलीनगर कर्बला में ठंडा करने का काम किया। इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, जामा मस्जिद के सदर इस्तेखार भाई ,इमाम शम्स आलम, राजाराम सोनकर ,रामविलास प्रधान, राजकुमार पप्पू ,रिजवान पप्पू,सलमान, तौफिक अहमद, नफीस अहमद गुड्डू, शेख कयामुद्दीन, अकील अहमद बाबू, धीरज यादव, प्रदीप यादव , अनिल चौहान रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार इलाके के जलीलपुर, मढ़िया,सुजाबाद, चौरहट, सेमरा, कटेसर, व्यासपुर आदि गांवों से ताजिया निकाला गया और मढ़िया स्थित कर्बला में दफन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम मुगलसराय कुमार हर्ष, तहसीलदार लालता प्रसाद, कानूनगो मनीष सिंह, विनोद पांडेय, लेखपाल सलमान खान, राजीव कुमार, सर्फुद्दीन, मिथिलेश यादव, चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ताजिए का जुलूस शांति पूूर्ण ढंग से निकाला गया। चौक से ताजिया उठाकर जुलूस की शक्ल में कर्बला पहुंच कर दफन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार मुहर्रम पर इलाके में हिंदू मुस्लिम एकता दिखी। दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर ताजिए को कंधा दिया और जुलूस की शक्ल में कर्बला तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से कस्बा में मुहर्रम पर हिंदू मुस्लिम बंधु एक साथ ताजिया उठाते है। या हुसैन या अली की सदायें के साथ मसीहा पढ़ते हुए कर्बला तक ले गये। सदर रोजन अली, डा अकबर, मुहम्मद रिजवान,नासिर अली, शौकत चौधरी, मुबारक मास्टर, चुल्हन आदि ताजियादारों के साथ हिंदू भाईयों ने अपने कंधे तक कला बाजी करते हुए कर्बला तक पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम राम सजीवन मौर्य, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल रहमतुल्ला खां, कस्बा प्रभारी अच्छेलाल, बाबूराम यादव, अजय त्रिपाठी, जयकरन सरोज, राजेश सिंह, चंद्रदेव प्रसाद, रमाशंकर चक्रमण करते रहे। बथावर, खडे़हरा, अमावल, ओरवां, बरठी, नईबाजार, नोनार, खोर, ढ़ोढ़िया, नौरंगाबाद, रानेपुर, पौनी, पौरा आदि से जुलूस निकाला गया। इलिया संवाददाता के अनुसार कस्बा में मोहर्रम के पर्व पर ताजिए का जुलूस निकाला गया। शाम 4 बजते ही तजिये का जुलूस देखने के लिए आसपास के गांवों से आए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कस्बा भ्रमण करने के बाद इलिया के अलावा पतेरी, चंदा, एवं करवांदीया गांव की ताजिया कस्बा के बस स्टैंड पर एकत्र होते ही मुस्लिम बंधुओं ने लकड़ी, तलवार, भाला के विभिन्न तरह के करतब दिखाए। कमालपुर संवाददाता के अनुसार इलाके से जुलूस निकाला गया। चकिया/शिकारगंज संवाददता के अनुसार कर्बला में हजरत इमाम हूसैन की शहादत के दिन दसवीं मोहर्रम के अवसर पर चकिया नगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर में इमाम चौकों पर स्थापित ताजियों को इमाम चौक से उठाया गया तथा जुलूस के शक्ल में झंडा की पूर्वी गली, डॉ. वीपी का मोड़, शमशेर ब्रिज से होते हुए ताजियों का जुलूस काशी नरेश के किले तक गया। यहां तिलौरी तथा दिरेहूँ गांव के ताजियों का जुलूस भी उसमें सम्मिलित हो गया। इसके बाद नौहाख्वानी के बीच ताजियों के जुलूस को वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर में स्थित कर्बला में ले जाया गया। यहां ताजियों को ठंडा किया गया। ताजियों के जुलूस का नेतृत्व चकिया के सरकारी ताजिया ने किया। जुलूस के दौरान नगर के अखाड़ो के युवको ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया तथा नौहाख्वानी, सीनाजनी कर माहौल को मातमी बना दिया। क्षेत्र के मुजफ्फरपुर, नेवाजगंज, करवंदिया, विजयपुरवां, गोगहरा, सैदूपुर, सरैया, बसाढ़ी, बरहूआं गांवो में भी मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया तथा उन्हे कर्बला में ले जाकर ठंडा किया गया। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मोहरगंज, सराय रसूलपुर , नौदर , रमौली , चहनियां , सुरता पुर , बैराठ , रामगढ़, सदान, दरियापुर , ना दी, निधौरा , मारूफपुर , नैडी, टांडा , बलुआ , पपौरा , मेहगांव , पक्खोपुर सहित 33 मुस्लिम बहुल गांवों से ताजिया का जुलूस निकाला गया। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के 23 गांव के मुस्लिम बस्तियों से ताजिया निकाला गया। क्षेत्र के बड़गांवा, करनौल, ठेकहां, मुरकौल, किड़िहिरा, भटरौल, भोड़सर, केरायगांव, अमांव, एकौना, अमरसीपुर,शहाबगंज, डूमरी, तकिया, सेमरा, पालपुर आदि गांवों से ताजिया निकाल कर कर्बला में दफन किया गया।
03. इमाम चैक पर रखा ताजिया जलकर राख, नाराजगी
दोनों संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में मंगलवार को इमाम चौक पर रखा ताजिया अचानक जलकर खाक हो गया। इससे गांव के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगो ने अल्ला हो अकबर तथा नारे तकबीर लगाकर अपने आक्रोश का इजहार किया। ताजिया जलने की सूचना पर मौके पर एडीशनल एसपी आपरेशन विरेन्द्र यादव सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनो पक्षो के संभ्रांत लोगो के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया। नई ताजिया मंगवाकर उसमें पुराने ताजिये के फूल एवं मिट्टी रखकर कर्बला में दफन कराया।
मंगलवार की सुबह अमरा उत्तरी गांव के ताजियादार निजामुद्दीन ने इमाम चैक पर धार्मिक रीति रिवाज के तहत ताजिया रखा था। ताजिया रखने के बाद वे घर चले गए। सुबह करीब दस बजे के आस-पास ताजिया अचानक धू-धू कर जलने लगा। इसकी सूचना मिलते ही मुस्लिम वर्ग में आक्रोश फैल गया तथा वे अल्ला हो अकबर व नारे तकबीर का उदघोष करते हुए लामबंद हो गए। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल संतोष कुमार राय, बबुरी थानाध्यक्ष एनएन सिंह भारी पुलिस बल एवं पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गये तथा लोगो को समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर चकिया के सदर मुश्ताक अहमद खान, चेयरमैन अशोक कुमार बागी, मिर्जा महबूब, मुख्तार अहमद भी अमरा उत्तरी गांव पहुंचे और लोगो समझाने-बुझाने लगे। प्रशासन ने रामनगर से नई ताजिया मंगवाकर इमाम चौक पर रखवाया। जले हुए ताजिया के अवशेष नई ताजिया में रखकर उसे दफन करने के लिए ताजियादार लेकर कर्बला की ओर रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में गांव के मुस्लिम युवको ने ताजिये को रोककर एक घर के सामने रख दिया। इस पर फिर गतिरोध खड़ा हो गया। बाद में फिर प्रशासन एवं मुस्लिम समुदाय लोगो के बीच ताजिया को दफनाने पर सहमति बन गयी तथा ताजिया 3 बजकर 30 मिनट पर कर्बला में दफन कर दिया गया। एडीशनल एसपी विरेन्द्र यादव ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की ओर से सात लोगो के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर अराजक तत्वों पर कार्रवाई करेगी।

इनसेट-
अखाड़े को लेकर तनाव
धानापुर। स्थानीय कस्बा में सोमवार की रात दो पार्टी के बीच अखाड़े को लेकर तनाव की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहल कर दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर माहौल बिगड़ने से बचा लिया।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-7000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed