{"_id":"5d28d69c8ebc3e6cad333b0a","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns472389822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधी के पानी से संपर्क मार्ग कटा, दर्जनों गावों का संपर्क कटाखेतों में बेकार बह रहा है बंधी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधी के पानी से संपर्क मार्ग कटा, दर्जनों गावों का संपर्क कटाखेतों में बेकार बह रहा है बंधी का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। क्षेत्र के खरौझा गांव मे राइट कर्मनाशा नहर पर बनी खरौझा बंधी टूटने के तीन दिन बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे नहर का पानी बेकार में खेतों में बहकर बर्बाद हो रहा है। पानी के तेज बहाव की वजह से बंधी से सटकर बनी खरौझा अर्जी गांव का संपर्क मार्ग दस फीट तक टूट गया है। इससे इस मार्ग से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है।
राइट कर्मनाशा नहर पर बने खरौझा बंधी से निकली नहर से दो दर्जन से अधिक गांवों के खेतों की सिंचाई हो रही थी। पिछले दिनों बंधी की दीवार में छेद हो गया। सयम रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। मंगलवार की रात मे बंधी टूट गई। लोगों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि पानी के तेज बहाव के कारण गुरुवार की रात खरौझा और अर्जी गांव के बीच लगभग 10 फीट तक मार्ग के टूट गया। इससे अर्जी, ईसापुर, बनरसिया, घुरहूपुर सहित दो दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। कटान बढ़ते रहने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के दीनानाथ चौहान, संजय, जयप्रकाश शर्मा, शशिप्रकाश ने बताय कि बंधी मरम्मत में लगातार सिंचाई विभाग अनदेखी करता रहा है। यदि बारिश के पूर्व बंधी में बने छेद की मरम्मत करा दी जाती तो आज ऐसी स्थिति नहीं आती। वही बंधी टूटने के बाद उसकी मरम्मत के नाम पर अब तक सिर्फ कोरम पूर्ति ही किया जाता रहा है। इससे बंधी का पूरा पानी बह गया। बंधी पूरी तरह से खाली हो गई है। इससे किसानों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। इस संबंध में जेई कविराज यादव एवं तार बाबू धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि बंधी मरम्मत के लिए बालू सहित सभी मैटेरियल उपलब्ध करा दिए गए हैं। बेलदारो की ड्यूटी मरम्मत के लिए लगा दी गई है। जल्द ही बंधी की मरम्मत कर आवागमन सुचारू रूप से शुरू करा दिया जाएगा।