{"_id":"645007bc5d34eaf60d0e6f64","slug":"chandauli-news-chandauli-news-c-20-1-183231-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आंदोलन के बाद भी नहीं बना स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आंदोलन के बाद भी नहीं बना स्टेडियम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में खेल स्टेडियम बनाने के लिए कई वर्षों से युवा आंदोलन कर रहे हैं। काफी प्रयास के बाद छह वर्ष पूर्व स्टेडियम के लिए जमीन भी चिह्नित की गई थी। लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका। वहीं चार महीने पहले जिले के खिलाड़ी सड़क पर दंडवत कर विधायक के यहां पहुंचे थे। खिलाड़ियों को मजबूरी में दूसरे जनपदों के प्रैक्टिस के लिए जाना पड़ता है।
चंदौली जनपद बने 26 वर्ष हो चुके हैं। बावजूद इसके आज तक जिले में स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका है। जिले की आबादी बीस लाख से अधिक है। धान का कटोरा के रूप में प्रसिद्ध चंदौली जिले में खिलाडियों की फसल भी उगती है। जिले के धानापुर निवासी शिवपाल यादव ने जेबलिंग थ्रो में ओलंपिक में हिस्सेदारी की है। इसी तरह कुश्ती में भारत भीम की उपाधि प्राप्त कर चुके प्रदीप पहलवान सहित अनेक कुश्ती खिलाड़ियों ने नाम कमाया है। अंकित सिंह आदि खेलों में नाम कमा रहे हैं। बावजूद इसके अब तक जिले में स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका है। इसके लिए पिछले दो दशक से खिलाड़ी आंदोलन कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही कुमार नंदजी ने अलीनगर से दंडवत करते हुए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के गल्लामंडी स्थित आवास तक पहुंचे थे। बाक्सिंग कोच कुमार नंदजी ने कहा कि यदि जिले में स्टेडियम होता तो खिलाडी बड़े स्तर पर मेडल प्राप्त कर सकते थे। इसी तरह राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी शालिनी जायसवाल ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को स्टेडियम के अभाव में तैयारी के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। एशियन फुटबाल कनफेडरेशन सी लाइसेंस डिप्लोमा धारक फूटबाल कोच विवेक सिंह और ताइक्वांडो कोच सतीश सिंह ने कहा कि इस चुनाव में स्टेडियम बड़ा मुद्दा है।