{"_id":"68d7e605e64a9f66e20401c5","slug":"chandauli-news-body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-well-police-arrive-suspicion-suicide-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, इस बात की आशंका; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, इस बात की आशंका; पहुंची पुलिस
Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:56 PM IST
सार
कुएं में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर धानापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रदीप राम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Chandauli News: चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी प्रदीप राम (22) का शव शनिवार की सुबह कुएं से मिला। युवक तीन दिनों से घर से गायब था। गांव से बाहर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गांव के सीवान में रेलिंग विहीन कुएं से उसका शव मिला।
विज्ञापन
कवई निवासी व्यक्ति खेत जा रहा था, जिसने कुएं में शव को देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। यह जानकारी होते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए और उसे बाहर निकाला तब उसकी पहचान हो पाई। वह मजदूरी करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई मनीष राम मुंबई में मजदूरी करता है। छोटा संदीप घर पर रहता है।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि प्रदीप इयर फोन लगाया प्रतीत हो रहा था कि वह मोबाइल देखते हुए कुएं में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व युवक प्रेम विवाह किया था, घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी चली गई थी। हो सकता है इस कारण उसने आत्महत्या की हो। वैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।