फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli News: 150 children are eating food sitting on the ground, even washing plates themselves.

Chandauli News:150 बच्चे जमीन पर बैठकर खा रहे खाना, प्लेटें भी खुद धो रहे

Wed, 24 Apr 2024 05:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Chandauli News: 150 children are eating food sitting on the ground, even washing plates themselves.
विकासखंड के गोलाबाद प्राथमिक विद्यालय में 150 बच्चे पढ़ते हैं। इनको मिड डे मील खिलाने के लिए विद्यालय के पास टाट्पट्टी नहीं है। जमीन पर बिठाकर ही भोजन परोसा जा रहा है। यही नहीं, थालियों की संख्या भी 25-30 ही हैं। बच्चे बार-बार उसे धोकर उपयोग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी भी जानकारी होकर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

सरकारी आकंड़ों में सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी व डेस्क उपलब्ध होने के लगातार दावे किए जाते हैं। लेकिन जमीन पर हालात बेहद बुरे हैं। विकास खंड नौगढ़ के गोलाबाद गांव में विद्यार्थी जूठी थाली खुद धोकर एमडीएम ग्रहण करते हैं। साथ ही जमीन पर बैठकर खाते हैं। प्रथमत: तो यह कार्य बच्चों के साथ यह सरासर अन्याय है। साथ ही इस अव्यवस्था से बच्चों की ड्रेस रोजाना खराब होती है। ऐसा नजारा एकमात्र इस स्कूल में नहीं है। कई स्कूलों में इसी तरह की अव्यवस्था व्याप्त है।
विज्ञापन

किसी स्कूल में ऐसी स्थिति नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कुछ गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।-सुरेंद्र प्रताप, एबीएसए, नौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article