फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli nesw

चंदौली: दिल्ली के युवक को चार बच्चों की मां से फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी करने पहुंचा तो हुआ ये हाल

Sun, 10 Nov 2019 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli nesw
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बगैर हकीकत जाने फेसबुक पर प्यार करने वाले युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका से मिलने नई दिल्ली से चंदौली आए युवक को जब इस बात का पता चला कि वह चार बच्चों की मां है। महिला के परिवार के लोगों ने युवक को जमकर पीटा और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 निवासी युवक कई वर्षो से फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती थी। धीरे धीरे उनकी दोस्ती पर प्यार का रंग चढ़ गया। दोनों में सोशल साइट पर ही शादी करने को लेकर सहमति बन गई। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली से ट्रेन पकड़कर सीधे चंदौली पहुंच गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह प्रेमिका के बताए पते पर पहुंचने के बाद हकीकत जानने के बाद युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिससे वह प्यार करता था वह चार बच्चों की मां निकली।  वहीं अजनबी युवक को अपने घर देख परिवार के लोग भी घबरा गए और पूछताछ करने पर युवक ने पूरी कहानी अपने शब्दों में बया कर दी। लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी बात पर विश्वास करने के बजाय उसे जमकर पीटा और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर सुर्पूद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस युवक से थाने में पूछताछ कर रही है। वहीं इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed