{"_id":"6392aa86385e5e3c0d0e4a94","slug":"chandauli-gst-sib-team-raids-in-mughalsarai-scrap-worth-3-25-crore-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: मुगलसराय में जीएसटी एसआईबी की टीम का छापा, सवा तीन करोड़ का स्क्रैप किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: मुगलसराय में जीएसटी एसआईबी की टीम का छापा, सवा तीन करोड़ का स्क्रैप किया सील
Fri, 09 Dec 2022 08:54 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीडीडीयू नगर (चंदौली)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीडीडीयू नगर (चंदौली)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:54 AM IST
सार
जीएसटी चोरी को लेकर विभाग की ओर लगातार छापेमारी की जा रही है। बृहपतिवार दोपहर लगभग एक बजे वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी की टीम डांडी स्थित स्क्रैप का कार्य करने दो फर्मों के कार्यलय पर पहुंची। दोनों फर्मों के कार्यालय एक परिसर में संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी स्थित एक परिसर में चल रही दो फर्मो के कार्यालयों में गुरुवार दोपहर जीएसटी एसआईबी की टीम में छापेमारी की। दोनों फर्मो द्वारा रेलवे से लोहे के स्क्रैप खरीद फरोख्त की जाती थी। लगभग दस घंटे तक चली जांच के दौरान फार्म संचालक वहां पड़े स्क्रैप के बाबत कोई कागजात नही दिखा पाए। बाद में टीम ने मौके पर पड़े लगभग सवा तीन करोड़ रुपये के स्क्रैप को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
जीएसटी चोरी को लेकर विभाग की ओर लगातार छापेमारी की जा रही है। बृहपतिवार दोपहर लगभग एक बजे वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी की टीम डांडी स्थित स्क्रैप का कार्य करने दो फर्मों के कार्यलय पर पहुंची। दोनों फर्मों के कार्यालय एक परिसर में संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एसआईबी अरविंद सिंह ने बताया कि फार्म संचालकों के कर्मचारियों ने पहले तो उन्हें परिसर में भीतर जाने से रोक दिया। बाद में पुलिस की मदद से ताला तोड़कर परिसर में टीम प्रवेश कर पाई। काफी जांच करने के बाद एक फर्म के संचालक वहां पहुंचे लेकिन जांच के दौरान परिसर में पड़े लोहे के स्क्रैप के बाबत कोई भी कागजात नही दिखा पाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात लगभग सवा ग्यारह बजे तक टीम की ओर से जांच की गई। इसके बाद परिसर में पड़े लगभग सवा तीन करोड़ रुपए के स्क्रैप को सील कर दिया गया। इस दौरान टीम में असिस्टेंट कमिश्नर हरिशंकर प्रसाद, राज्यकर अधिकारी राकेश सिंह समेत पुलिस मौजूद रहे।