फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli crime news in one click dead body found hanging smuggler arrested with one kg opium

एक क्लिक में चंदौली की अपराध की खबरेंः फंदे से लटका मिला एजेंट का शव, एक किलो अफीम के साथ तस्कर अरेस्ट

Mon, 05 Aug 2024 10:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली के कोतवाली स्थित एक मकान के कमरे में गुटखा एजेंट का शव फंदे से लटकता मिला है। वह कानपुर के बर्रा थाना का मूल निवासी बताया जा रहा है। वहीं, राजकीय पुलिस ने डीडीयू जंक्शन से एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Chandauli crime news in one click dead body found hanging smuggler arrested with one kg opium
चंदौली की खास खबरें। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो पानी टंकी रोड स्थित एक मकान में सोमवार की देर शाम गुटखा एजेंट का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप भदौरिया (48) पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो स्थित पानी टंकी रोड के पास पप्पू जायसवाल के घर पर किराए के कमरे में रहता था। प्रदीप यहां पिछले चार साल से एक गुटखा कंपनी के एजेंट के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मकान मालिक जब उसके कमरे के पास गया तो प्रदीप नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मकान मालिक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और उसके परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में तीन को चार साल की सजा
मारपीट और धमकी मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को चार साल जेल और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुमार्ना न देने दोषी चार माह के लिए अतिरिक्त सजा भुगतेंगे। 

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि 2004 में मुगलसराय थाने में सेंगर गांव के रहने वाले चंद्रिका यादव, राम विलास यादव और नंदलाल यादव के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तीनों आरोपियों की अदालत में पेशी की गई। जहां न्यायाधीश ने सजा सुनाई। 

दोषी को 32 साल बाद सजा
वाहन चलाने में लापरवाही बरते वाले दोषी को न्यायिक मजिस्ट्रेट सोमवार को 32 साल बाद सजा सुनाई। दोषी को न्यायालय उठनें तक सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर दस दिनों के लिए अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। 

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि वर्ष 1991 में वाराणसी जिले के रहने वाले रमई पडरी गांव के रहने वाले छविनाथ के खिलाफ मुगलसराय थाने में वाहन चलाने में लापरवाही बरतने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके आधार पर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आरोपी की अदालत में पेशी की गई। पुलिस की पैरवी पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। 

पशु तस्कर को हुई सजा
न्यायाधीश नूतन की अदालत ने पशु तस्करी मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए जेल में बितायी गयी अवधि व 1600 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न अदा करने पर सात दिनों के लिए अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। 

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बिहार के कैमूर भभुआ जिले के रहने वाले राम रतन कोयरी के खिलाफ वर्ष 2001 में पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आरोपी की अदालत में पेशी की गई। 

महिला की मौत
मोहनिया के भगवानपुर थाना क्षेत्र के निबी गांव में रविवार की रात संतोष कुमार सिंह की पत्नी पूनम कुमारी (40) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी गई है। 

रेलवे यार्ड में युवक का शव मिला
अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कॉलोनी के समीप रेलवे यार्ड में सोमवार की शाम 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम तक पुलिस शिनाख्त नहीं करा सकी थी। चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। संभवत यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। 

बाइक की टक्कर में तीन घायल
कंदवा के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कोदई गांव के पास बने गति अवरोधक पर दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें बरहनी पीएचसी पहुंचाया गया। एक की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

सकलडीहा कोतवाली थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी बिहारी लाल (44) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। कोदई गांव के पास ब्रेकर को देख अचानक बाइक धीमी कर दी। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सारिकपुर निवासी मंगरू (35) व बजरंगी (25) सवार थे। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर ठगे तीन हजार
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टिमिलपुरा गांव में किसी बात को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में लगी थी। 

सोमवार की सुबह एक पक्ष के सूरज सोनकर के मोबाइल पर फोन कर साइबर ठगों ने गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर तीन हजार रुपए ठग लिए। देर शाम को दोबारा फोन कर पैसे की मांग की गई तो संदेह होने पर भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।

फोन करने वाले ने खुद को कोतवाली का दीवान बताया। गिरफ्तारी से बचने के लिए सूरज ने तत्काल पैसे भेज दिए। उसके बाद साइबर ठग का मोबाइल बंद हो गया। दोबारा शाम के पांच बजे के करीब दोबारा उसी नंबर से फोन आया और तीन हजार रुपये की और मांग की गई। 

संदेह होने पर सूरज ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन तीन हजार रुपये की ठगी की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर झारखंड से अफीम हरियाणा ले जा रहा था। बरामद अफीम की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर में सवा छह बजे प्लेटफार्म संख्या सात और आठ पर चेकिंग के दौरान एक अधेड़ संदिग्ध हाल में पिट्ठू बैग लिए दिखा। तलाशी लेने पर उसमें अफीम मिली। पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम दामोदर प्रसाद निवासी ग्राम चराये थाना छतरपुर जिला पलामू, (झारखंड) बताया।

बताया कि वह इसे झारखंड के चतरा व आसपास के क्षेत्रो से अनजान व्यक्तियो से खरीद कर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के शहरो में बेचता है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत 15 लाख रुपए है। 

शराब तस्करी में तीन महिलाएं समेत छह गिरफ्तार
जीआरपी और और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन पर तीन महिलाओं सहित छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 हजार रुपए की शराब बरामद हुई।

जीआरपी के निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे मंजू देवी निवासी जमुनापुर, गुंजन देवी और गायत्री देवी निवासी नखख्हास पिंड पटना के पास से 114 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 12 हजार रुपये हैं।

इसके पहले सुबह साढ़े चार बजे प्लेटफार्म संख्या चार से आकाश कुमार निवासी चैनपुरा थाना पटना बिहार के पास से दस हजार रुपए मूल्य की शराब बरामद हुई। वहीं राहुल कुमार निवासी धमौल और गोलू कुमार निवासी बेलाऊर आरा बिहार के पास से 10 हजार की शराब बरामद की।

घर से नगदी और मोबाइल फोन चोरी
पड़ाव क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे नगदी और दो मोबाइल फोन ले गए। पीड़ित ने जलीलपुर चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। सेमरा गांव निवासी विकास पुत्र शंकर राम और उनके परिवार के सदस्य मजदूरी करते हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग कमरे में सो गए। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर करीब दस हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन ले गए। 

Chandauli crime news in one click dead body found hanging smuggler arrested with one kg opium
नौगढ़ में ब्लाक संसाधन केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम कुंदन राज कपूर। - फोटो : अमर उजाला

बीईओ समेत चार कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी समेत चार कर्मचारी गैरहाजिर थे। एसडीएम ने नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका और दस्तावेज की जांच की।

एसडीएम ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे तो खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय बिना किसी सूचना के गैरहाजिर थे। वहीं, सहायक लेखाकार कृष्णानंद चौहान, रमेश कुमार और हरिद्वार चतुर्वेदी भी अनुपस्थित थे। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई और नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अलावा जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed