फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli

बुजुर्गो की जिम्मेदारी है कि युवाओं को अफवाहों में फंसने से बचाएं

Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli
पीडीडीयू नगर। सीएए को लेकर देश में कई स्थानों हुए बवाल के बाद चंदौली में भी पुलिस पूरी तरह एलर्ट है। लोगों को सीएए के बारे में बताकर भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर लोगों से बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि अफवाहों के जाल में युवाओं के फंसने की अधिक संभावनाएं रहती है, ऐसे में बुजुर्गो की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है कि वे युवाओं अफवाहों में बहक जानेे से बचाएं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली में लोगों के साथ मीटिंग की। इसमें अधिकारीद्वय ने लोगों को समझाया कि जो भी इस देश का नागरिक उन्हें इस कानून से भय खाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसी प्रकार से जुलूस निकालने पर या फिर नारेबाजी नहीं किए जाने की बात कही। इस दौरान एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र, एसडीएम कुमर हर्ष, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, कोतवाली शिवानंद मिश्रा मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसारी स्थानीय तहसील स्थित सभागार में डीएम और एसपी ने लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने के बाबत लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि किसी अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐस करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी जाएगी। इस दौरान एसडीएम सीपू गिरी, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, अश्वनी दूबे, चकिया कोतवाल संतोष कुमार, माधव सिंह, मुख्तार अहमद, अजय तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, शाहनवाज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

एलर्ट पर जिलेभर में गश्त करते रहे अधिकारी
पीडीडीयू नगर। सीएए पर देश व प्रदेश में हो रहे बवाल के मद्देनजर डीएम और एसपी समेत तहसील से जुड़े अधिकारियों ने क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की। डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमंत कुटियाल ने पीडीडीयू नगर कस्बे में दौरा किया। इसके दौरान उन्होंने से लोगों शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पड़ाव संवाददाता के अनुसार डीएम और एसपी ने पड़ाव चौराहे पर टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से बातचीत कर आपसी सौहार्द बनाएं रखने की बात कही। इस दौरान जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह, वसीम खां, इम्तियाज अहमद, अब्बल खां मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार एसडीएम सकलडीहा विजय नारायण सिंह और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों सकलडीहा कस्बा, चतुर्भुजपुर, नईबाजार, डेढ़ावल, चहनियां, कमालपुर और धीना व धानापुर में रूट मार्च किया। इस दौरान कोतवाल रहमतुल्ला खां, एसआई बाबूराम यादव, अच्छेलाल, रमाशंकर, अजय त्रिपाठी, अखंड सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed