{"_id":"5df680978ebc3e8814205dee","slug":"chandauli-chandauli-news-vns4999047166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन चंदौली रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन चंदौली रहा अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मालगोदाम रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में रविवार से चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले दो दिवसीय मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रथम दिन मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने खिलाड़ियों का बॉक्सिंग रिंग में हाथ मिलाकर फाइट शुरू कराई।
एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिलासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि पहले दिन 46 बाउट हुए। सोमवार को दूसरे दिन 16 बाउट होंगे। पहले दिन हुए बाउट में चंदौली प्रथम, वाराणसी द्वितीय, जौनपुर तृतीय व गाजीपुर चतुर्थ स्थान पर चल रहे हैं। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के पदाधिकारी सिद्धार्थ कबीर, इलियास अहमद, प्रताप चौबे, रोहित यादव, अजित कुमार, शिवम, गोपी यादव ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक इंटरनेशनल बॉक्सर गोपाल साही, राजेंद्र जियम, वन स्टार इंडिया कोच पवन सिलके व सेंटर रेफरी सोनू पाल, विकास राज, नितेश सोनकर रहे। बताया कि दूसरे दिन की प्रतियोगिता सुबह 10 से दोपहर के दो बजे तक होगी। इस मौके पर अनिल गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक तारकेश्वर चौबे, उपप्रबंधक मुकेश, प्रिंसिपल जेम्स लवी आदि मौजूद थे।