{"_id":"5d32149a8ebc3e6cd32760ce","slug":"chandauli-chandauli-news-vns473676429","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख पद पर दूसरी बार सरोज सिंह का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख पद पर दूसरी बार सरोज सिंह का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज। ब्लाक प्रमुख का उपचुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 56 मतों से हराकर दूसरी बार ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा किया। सरोज सिंह को सर्वाधिक 62 मत मिले जबकि सुनीता पांडेय को छह और गायत्री देवी को सिर्फ चार मतों से संतोष करना पड़ा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सरोज सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। कानून व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
चुनाव अधिकारी उपकृषि निदेशक विजय कुमार के देखरेख में सुबह 11बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान तीन बजे शाम तक चला। कुल 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 73 ने मतदान किया। जिसमें सरोज सिंह को 62, सनीता पांडेय को छह और गायत्री को चार मत मिले। एक वोट निरस्त कर दिया गया। जबकि दो सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। मतगणना करीब सवा तीन बजे शुरू हुई और चार बजे चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा की। सरोज सिंह के जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने सरोज सिंह व उनके पति अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ बंटी सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सरोज सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान एसडीएम चकिया प्रदीप कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह, अशोक कुमार मिश्र, संतोष कुमार राय, अभय सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान उपस्थित रहे।
शहाबगंज। ब्लाक प्रमुख का चुनाव शुरू से ही सुर्खियों में रहा। पहली बार सरोज सिंह ने शशि उपाध्याय को हराकर प्रमुख बनी तो एक वर्ष बाद ही उन्हें इस कुर्सी से बेदखल होना पड़ा और शशी उपाध्याय ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर पदच्युत कर दिया। दोबारा हुए उपचुनाव में शशी ने सरोज सिंह को हरा कर प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। लेकिन राजनीतिक उठापटक और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नाराजगी के चलते डेढ़ साल में ही सरोज सिंह के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटा दिया। अब दूसरी बार हुए प्रमुख उपचुनाव में सरोज सिंह के अलावा गायत्री देवी और सुनीता पांडेय चुनाव मैदान में थी। जिसके लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान में 75 क्षेत्रपंचायत सदस्यों में से 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी मतों का प्रयोग किया।जिसमें से सरोज सिंह के पक्ष में 62 मत पड़े तो सुनीता पांडेय को 6 मत पड़े वहीं गायत्री देवी को चार मत पड़े। जबकि एक मत निरस्त हो गया और दो सदस्यों ने मतदान से दूरी बना ली थी। इस तरह एक तरफा चुनाव में सरोज सिंह ने 56 मतों से सुनीता पांडेय को शिकस्त दी।