फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli arto

नाराज ट्रक चालकों ने एआरटीओ कर्मियों पर किया पथराव

Fri, 24 Jan 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
chandauli  arto
नाराज ट्रक चालकों ने एआरटीओ कर्मियों पर किया पथराव
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारियों के ट्रकों के टायरों से हवा निकालने से थे क्षुब्ध
एनएच-2 पर विभाग के कर्मी कर रहे थे नाराज, 19 ट्रकों का किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर एआरटीओ विभाग ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। एआरटीओ विनय कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में विभाग के कर्मियों ने 19 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर चालान कर दिया। इस दौरान विरोध पर उतरे ट्रक चालकों ने विभाग की टीम पर पथराव भी किया जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया। मामले में एआरटीओ ने थाने पर अज्ञात चालकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

आरटीओ विभाग ने दोपहर के लगभग दो बजे कस्बा स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने ओवरलोड वाहनों की चेकिंग शुरू की। विभाग ने 19 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। इसके बाद वाहनों के चालकों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध आरंभ कर दिया। इस पर विभाग के कर्मी वाहनों के टायरों की हवा निकालने लगे। इससे नाराज चालकों ने एआरटीओ व टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। एआरटीओ ने इसकी सूचना सैयदराजा थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालकों को खदेड़कर स्थिति पर नियंत्रण किया। एआरटीओ ने थाने में अज्ञात चालकों के ख़िलाफ़ पत्थरबाजी करने की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं एआरटीओ ने ओवरलोड के आरोप में चालान सभी वाहनों को स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed