{"_id":"6748c4b9f08728ea250a7e24","slug":"challan-of-1327-vehicles-fine-of-rs-17-lakh-collected-chandauli-news-c-189-1-chl1001-123754-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 1327 वाहनों का चालान, 17 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 1327 वाहनों का चालान, 17 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
चंदौली। यातायात माह में आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस व यातायात विभाग की ओर से बुधवार की रात जांच अभियान चलाया गया। कुल 1327 वाहनों का चालान कर 17,18,000 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज, यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव व पुलिस कर्मियों ने प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। बताया कि नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं। निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।