फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia Roadways Bus Stand will be renovated for four lakhs

चार लाख में होगा चकिया रोडवेज बस स्टेशन का जिर्णोद्धार

Sun, 31 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chakia Roadways Bus Stand will be renovated for four lakhs
चकिया। नगर के वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रथम चरण में चार लाख रुपये स्वीकृत किये है। धनराशि की स्वीकृति के साथ ही बस स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल लंबे मुकदमेबाजी के बाद वर्ष 1975 में नगर में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन मिली थी। इस भूमि पर रोडवेज स्टेशन का भवन, शौचालय, यात्री शेड, बसों को खड़ा करने के लिए स्थान, टिकट काउंटर, पेशाब घर बनवाया गया था। वर्षों तक मरम्मत न होने के कारण सभी निर्माण धीरे-धीरे ध्वस्त होते चले गये। बस स्टेशन परिसर की पश्चिमी बाउंड्रीवाल भी गिर गई। टिन शेड, स्टेशन भवन, शौचालय, मूत्रालय सब क्षतिग्रस्त है। नगर के वार्ड नंबर छह की सभासद जिला योजना की सदस्य मीना विश्वकर्मा वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर के सभासद राजेश चौहान सहित तमाम नागरिकों ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोडवेज स्टेशन की मरम्मत की मांग की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रारंभिक चरण में चार लाख की लागत से भवन की मरम्मत, रंग रोगन, दोनों गेटों की मरम्मत, टिन शेडो की मरम्मत का कार्य के लिए दिये है। किश्त मिलने के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी शुरु कर दिया गया। रोडवेज परिवहन निगम के अवर अभियंता राम अभिलाष ने बताया कि प्रथम चरण में इन्हीं कार्यों की मंजूरी मिली है। यह कार्य हो जाने के बाद आगे और कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed