फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chairman Station

चेयरमैन ने जाना स्टेशन का हाल

Sat, 24 Jun 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Sat, 24 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने शुक्रवार की शाम मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक, प्लेटफार्म और यात्री हाल तथा पोर्टिको में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

  लगभग 45 मिनट के निरीक्षण के पश्चात सीआरबी हावड़ा चले गए थे। वे सात डिब्बे की स्पेशल ट्रेन से शाम पौने छह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरे थे। इस दौरान जीएम पूर्व मध्य रेलवे डीके गायेन, अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश मेहरोत्रा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद समेत सभी शाखाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के पश्चात शाम साढ़े छह बजे सीआरबी अपने सैलून से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

चेयरमैन रेलवे बोर्ड एके मित्तल इलाहाबाद से अपने सात डिब्बों की विशेष ट्रेन से विंडो इंस्पेक्शन करते हुए मुगलसराय पहुंचे। यहां पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश मेहरोत्रा के साथ मंडलीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने ट्रैकों में फैली गंदगी का निरीक्षण किया और विशेष सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए वे यात्री हाल और सर्कुलेटिंग एरिया तक पहुंचे और जीएम से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्लेटफार्म पर लौटते समय प्लेटफार्म संख्या छह पर खड़ी एक ट्रेन से यात्रियों को ट्रैक के बीच उतरते देख उन्होंने जीएम से प्लानिंग कर उसकी लंबाई बढ़ाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने नए फर्स्ट एसी वेटिंग रूम को व्यवस्था से सीआरबी प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 और इंजीनियरिंग विभाग की तारीफ की। यात्री सुविधाओं के बाबत सीनियर डीसीएम से जानकारी ली और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 45 मिनट के निरीक्षण के पश्चात साढ़े छह बजे स्पेशल ट्रेन से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed