{"_id":"5da223638ebc3e016e029290","slug":"chadauli-news-chandauli-news-vns4885300131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। विकास खंड के शाहपुर गांव में तीन माह से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने शनिवार को ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय पर ग्रामीण सड़क जाम करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि चुनावों के समय तो घरों के बल्ब जलने लगते हैं लेकिन उसके बाद आपूर्ति पर ध्यान नहीं दिया जाता। कहा कि जंपर का तार टूट जाने के कारण पिछले तीन माह से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति ठप होने की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर करने के साथ ही पावर सब स्टेशन पर भी की लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। आरोप लगाया कि गांव के तहसील मुख्यालय से अधिक दूर होने के कारण शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अति शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे तहसील मुख्यालय पर गांव के लोग सड़क जाम करने को विवश होंगे। इस संबंध में एसडीओ अनिल सिंह ने बताया कि जंगली क्षेत्र होने के कारण गड़बड़ी तलाशने में कठिनाई हो रही है। गड़बड़ी मिलते ही उसमें सुधार कर आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में उमाशंकर, कन्हैया, जयश्री, सरबजीत, रामलाल, दुलारे, रामबाबू, सत्येंद्र, मदन आदि शामिल रहे।