फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Central and state government gave priority to development works

केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को ही दी प्राथमिकता

Thu, 09 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Central and state government gave priority to development works
चंदौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई की ओर से बुधवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर पार्टी कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। रैली को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को ही प्राथमिकता दी है। रैली जिला मुख्यालय से शुरू होकर सैयदराजा होते हुए चकिया पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इसके पूर्व विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज को लेकर विपक्षी दलों ने लंबी राजनीति की, लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर ही मेडिकल कॉलेज की नींव पड़ी। आज मेडिकल कॉलेज बन भी रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की ओर अग्रसर है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष आंसू ने कहा कि आठ वर्षों में प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। जिला महामंत्री अभियान संयोजक जितेंद्र पांडेय ने कहा मोदी और योगी के नेतृत्व में हमारे युवा नए भारत और उत्तर प्रदेश के निर्माण में नए आत्मविश्वास के साथ योगदान दे रहे है। इसके पूर्व रैली में शामिल कार्यकर्ता पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सैयदराजा में शहीद स्मारक स्थल पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को देखा और चकिया पहुंच कर समाप्त हुआ। रैली में प्रतीक पांडेय, जय सिंह, हर्षित तिवारी, गोपाल सिंह, अविनाश मौर्या, करण सिंह विपुल, विवेक त्रिपाठी, सचिन पांडेय, सौरव जायसवाल, विपिन सिंह, संजय उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, अशोक सोनकर, विवेक सिंह, कमलाकर दुबे, चंदन जायसवाल, अमित तिवारी, अमित पांडेय, सोनू यादव, विकास, रितेश राइटर, अमित सैनी, दीपक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed