फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Celebration on the victory of the SP supported candidate in the election

एमएलसी चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार की जीत पर मना जश्न

Sun, 06 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Celebration on the victory of the SP supported candidate in the election
पीडीडीयू नगर। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को मिली जीत पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जगह जगह सपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की मुुबारकबाद दी। शिक्षक एमएलसी के रूप में लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी के रूप में आशुतोष सिन्हा की जीत को पार्टी की नीतियों की जीत बताया।
विज्ञापन

नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में सपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव, प्रमुख महेन्द्र पासवान, राजकुमार, नायाब नईम, जलालुद्दीन अंसारी, प्रेम तिवारी, प्रेम यादव, वंसराज पासवान, वीरेंद्र यादव, रमेश प्रजापति, नंदू जायसवाल, अनिल पटेल, आशुतोष मौर्य रहे। इसी तरह खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदर संतोष यादव के नेतृत्व में चकिया तिराहे पर पटाखे फोड़ कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सभासद विनय यादव डब्बू, प्रदीप यादव, धीरज यादव, रामविलास प्रधान ,मनोज मास्टर ,रजत वर्मा, रामदयाल यादव, मंगल यादव रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने आशुतोष सिन्हा की जीत पर बधाई दी। कहा कि समाज के लोगों ने एक जुट होकर आशुतोष सिन्हा का समर्थन किया। इस मेहनत का नतीजा सामने आया भी है।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी को फतह हासिल करने पर खुशी व्यक्त की गई। इसी तरह शनिवार की शाम युजवन सभा के जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खां के नेतृत्व में गांधी पार्क तिराहे व पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्याकर्ता समेत आम जनता में मिठाईयां बाटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रामकृत, दशरथ सोनकर, बब्बन यादव, विजय सोनकर, राकेश मोदनवाल, लव सोनकर, अनिल, समसेर मंसुरी, मोहमद साबान, जावेद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed