{"_id":"60b3cd3b8ebc3e202717004f","slug":"celebrate-seven-years-of-government-s-happiness-as-seva-divas-chandauli-news-vns592175373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा दिवस के रूप में मनाएं सरकार के सात साल की खुशी: डॉ. महेंद्रनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा दिवस के रूप में मनाएं सरकार के सात साल की खुशी: डॉ. महेंद्रनाथ
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल के आवास पर रविवार को चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग वर्चुअल संवाद किया। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने संवाद के दौरान कहा कि देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे में बीजेपी ने मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर किसी तरह का कोई समारोह नहीं मनाने का फैसला किया। वर्चुअल संवाद में आज के दिन को सेवा दिवस के तौर पर पूरे देश में मनाये जाने की बात कही।
डॉ. पांडेय ने कहा एक लाख गांवों तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने शनिवार को पार्टी द्वारा रक्तदान के कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल की सराहना किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि कोरोना महमारी की रफ़्तार थमते ही वे एक बार शीघ्र लोगों के बीच उपस्थित होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, डॉ.रामजी मिश्र, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, हृदय तिवारी, जैनेंद्र राम , सत्यवान मौर्या, राणा प्रताप सिंह, ब्रिजेश सिंह, अरविंद मिश्रा, रुस्तम खान, सत्यप्रकाश मिश्रा, प्रेम पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
धानापुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान भी जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कहा कि जिले में कई बड़ी सड़कों के साथ छोटी छोटी सड़कों को दुरुस्त कराने का शीघ्र ही सूचना आप लोगों तक पहुंच जाएगी। जिले की सड़के जल्द ही दुरूस्त होंगी।