फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CDO and CMO reached PHC after patients' uproar

मरीजों के हंगामे के बाद पीएचसी पहुंचे सीडीओ व सीएमओ

Sat, 23 Jan 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
CDO and CMO reached PHC after patients' uproar
शहाबगंज। नसबंदी कैंप के दौरान मरीजों व उनके परिजनों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद सीडीओ अजितेंद्र नारायण और सीएमओ आरके मिश्रा बृहस्पतिवार की रात स्थानीय पीएचसी पहुंचे। इस दौरान वे मरीजों की समस्याओं से अवगत हुए। वहीं दो स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इससे पीएचसी पर कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। पीएचसी पर बृहस्पतिवार को दिन में लगे नसबंदी कैंप के दौरान असुविधाओं को लेकर मरीजों के परिजनों ने हंगामा काटा था। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने नसबंदी कैंप बंद कर इसकी सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ ने चकिया से डा. अशोक को भेजकर नसबंदी कार्यक्रम संपन्न कराया। वहीं मामले की गंभीरता से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर सीडीओ व सीएमओ बीडीओ धर्मजीत सिंह के साथ देर रात पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों व उनके तामिरदारों से मामले की जानकारी प्राप्त की। मरीजों व परिजनों के बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान अस्पताल में अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर अलाव जलवाया। साथ ही मरीजों में पांच दिन की दवा का वितरण किया। वहीं कैंप के दौरान डा. रजनीश व डा. मणीकेश के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरीशचंद्रा को कार्यप्रणाली में सुधार लाने व 30 से अधिक मरीजों का एक दिन में नसबंदी नहीं करने का निर्देश दिया। इस दौरान डा. संदीप गौतम, एचीओ अमर सिंह, फर्मासिस्ट दिनेश यादव, हरिद्वार, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed