{"_id":"628d2ebc20b7b26d284b08db","slug":"cctv-will-be-installed-at-major-places-of-the-district-hospital-chandauli-news-vns6551657200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे के जद में होंगे अस्पताल के वार्ड और ओपीडी, लापरवाही पर लगेगी अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे के जद में होंगे अस्पताल के वार्ड और ओपीडी, लापरवाही पर लगेगी अंकुश
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। ओपीडी में चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने व विलंब से पहुंचने समेत अन्य मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए जिला अस्पताल परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर आईडी से निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लिंक की जाएगी। निदेशालय स्थित कंट्रोल रूम से रैंडम के आधार पर चेकिंग के साथ अस्पताल कैमरे में स्थापित कैमरे की रिकॉर्डिंग से निगरानी की जाएगी।
पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित सेवाओं के साथ ओपीडी पर अब प्रदेश मुख्यालय की नजर होगी। इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं ने अस्पताल प्रशासन को पत्र जारी कर अस्पताल परिसर को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। जिला अस्पताल में संचालित इमरजेंसी वार्ड समेत परिसर में अलग-अलग कक्षों में डॉक्टर की ओपीडी चलती है। ओपीडी का समय सुबह के आठ से दोपहर दो बजे तक है लेकिन ज्यादातर ओपीडी में डॉक्टर नौ या 10 बजे के बाद ही पहुंचते हैं और समय से पहले निकल भी जाते हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरों के मनमानी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद शासन ने सख्त रुख अख्यितार किया है। जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की इस तरह मनमानी अब नहीं चल सकेगी। शासन के आदेश पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण ने जिला अस्पतालों को पत्र जारी कर प्रत्येक ओपीडी में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है।
चंदौली। जिला अस्पताल परिसर में स्थापित सीसीटीवी के डीवीआर की आईडी ऑनलाइन ओपीडी को मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जुड़ेगी । जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे को मुख्यालय से जोड़ने के बाद कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर अस्पताल में संचालित सेवा प्रदर्शित होती रहेगी। इसके अलावा रैंडम के आधार पर कंट्रोल रूम में मौजूद अफसर अस्पताल में संचालित सेवा की हकीकत देख सकेंगे। वहीं डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों में होने वाले विवादों पर भी नजर रखी जा सकेगी। लापरवाही बरतने वालों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। महानिदेशक ने जिला अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर व दवा वितरण काउंटरों पर भी सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में पहले से सीसीटीवी लगे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य गेट साथ ओपीडी परिसर व अस्पताल के वाह्य भाग में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे से सीएमएस अपने कक्ष से चिकित्सीय सुविधा आदि की निगरानी करते हैं।
महानिदेशक के निर्देशानुसार सभी ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण काउंटर पर सीसीटीवी स्थापित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा काउंटर पर सीसीटीवी लगाने के बाद उपचार व्यवस्था की दऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। डॉ. उर्मिला सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल, चंदौली।