{"_id":"eaaf0867c2ef6f8a83178a7aabe9405f","slug":"cbse-declared-the-result-of-tenth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
गुरुवार को घोषित हो गया। रिजल्ट निकलते ही छात्र-छात्राओं ने आपस में
मिलकर खुशी का इजहार किया।
जिले के सरकारी और निजी सभी विद्यालयों का परिणाम आम तौर पर अच्छा रहा। इसमें काफी विद्यार्थियों को ग्रेड ए1 तथा ग्रेड ए2 मिला है। इस साल जिले में हाई स्कूल की परीक्षा में करीब सात हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम जानने के लिए सुबह से छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि उनकी यह पहली बोर्ड परीक्षा थी।
अधिकतर बच्चों ने सुबह उठकर माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात नहा-धोकर मंदिर में जाकर पूजन अर्चन कर परीक्षा में पास होने की मन्नत मांगी। जैसे-जैसे समय बीतता गया छात्रों की बेचैनी बढ़ती गई। दोपहर जैसे ही परीक्षा परिणाम आया सफल छात्र खुशी से उछल पड़े।
सनबीम स्कूल दुलहीपुर, केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय, एसजी पब्लिक स्कूल रविनगर मुगलसराय, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल कैलाशपुरी मुगलसराय, स्कालर्स पब्लिक स्कूल धानापरु, महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान कमती कलां, युनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी समेत जिले के सभी विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के प्रथम भृगुवंशी ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं सनबीम स्कूल दुलहीपुर के अभिषेक सिंह ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया है। वहीं चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान तथा चकिया नगर के पूर्वी बाजार स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल का सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। सिल्वर बेल्स स्कूल के छह छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है।
जिनमें मानसी यादव, नीलम विश्वकर्मा, आलोक सिंह, अंकित वत्स, अंशुमान पांडेय, दीपक पांडेय सम्मिलित हैं। उधर सिकंदरपुर स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान के एमडी श्यामजी सिंह ने विद्यालय के छात्र अमित मौर्य ने 9 सीजीपीए अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।