{"_id":"67c8a78b336a04f3cf099c8d","slug":"cbi-inspectors-bike-stolen-case-filed-chandauli-news-c-189-1-svns1013-128014-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीबीआई इंस्पेक्टर की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीबीआई इंस्पेक्टर की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल में सोमवार की देर रात छापा मारने करने आई सीबीआई टीम में शामिल इंस्पेक्टर दिनेश पटेल की बाइक नई बस्ती स्थित मॉडल शॉप के पास से चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर बाइक ढूंढने में जुटी है।
सोमवार की रात से ही सीबीआई की टीम डीडीयू रेल मंडल में लोको पायलट पदोन्नति परीक्षा में हुए घोटाले का खुलासा करने के लिए नगर में छापा मारने आई थी। सीबीआई द्वारा गोपनीय तरीके से बाइक से छापे की कार्रवाई की जा रही थी। इसके लिए टीम लगातार नगर में रेकी कर रही थी। रेकी के ही दौरान किसी आरोपी के नई बस्ती स्थित मॉडल शॉप पर होने की सूचना पर टीम छापा मारने के लिए पहुंची थी। टीम के सदस्य बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। इसी बीच सीबीआई के इंस्पेक्टर की बाइक चोरी हो गई। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली में तैनात सीबीआई के निरीक्षक दिनेश पटेल ने बाइक चोरी की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।