{"_id":"627ab902375ec21876200cc1","slug":"cbcid-will-investigate-manrajpur-incident-chandauli-news-vns6528710106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनराजपुर घटना की जांच करेगी सीबीसीआईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनराजपुर घटना की जांच करेगी सीबीसीआईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनराजपुर में कन्हैया यादव के घर पर पुलिस की दबिश के दौरान उनकी बेटी निशा यादव की मौत के मामले की जांच शासन ने सीबीसीआईडी को सौंप दी है। आईजी रेंज के सत्यनारायण ने यह जानकारी दी।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में एक मई को पुलिस की दबिश के दौरान जिला बदर कन्हैया यादव की बड़ी बेटी निशा यादव की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने युवती की मौत के लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद उदय प्रताप सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों पर सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी थी। जिलाधिकारी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे चुके हैं। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरम हो गई है। विपक्षी दल लगातार प्रदेश सरकार व पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मनराजपुर मामले में किरकिरी होने के बाद शासन स्तर से पूरे मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। आईजी रेंज के सत्यनारायण ने बताया कि गृह विभाग के मिले पत्र के अनुसार इस प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच करेगी।