{"_id":"656a33ba24aa66e8ce0caf04","slug":"caution-is-the-cure-for-aids-do-not-panic-if-infected-chandauli-news-c-189-1-svns1012-6654-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सावधानी ही एड्स का इलाज, संक्रमित होने पर न घबराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सावधानी ही एड्स का इलाज, संक्रमित होने पर न घबराएं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर से सटे हरिशंकरपुर स्थित रोशनी पब्लिक स्कूल में आठवीं से दसवीं के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रेड रिबन बनाकर एड्स से बचाव का संदेश दिया। इसके पूर्व बच्चों ने रैली निकाली कर लोगों को जागरूक किया।
रैली में विद्यार्थी हाथ में एड्स को भगाना है - संसार को बचाना है, संयम और सुरक्षा- एड्स से करे रक्षा, एड्स जिंदगी का घाव है-सावधानी इसका बचाव है, चार चम्मच थाली में -एड्स को फेंको नाली में आदि स्लोगन लिखे हुए तख्ती लेकर चल रहे थे। इस दौरान प्रबंध निर्देशक इकबाल अहमद राजू, अफशां इशरत, सतीश कुमार, पियूष सिंह,बृजेश, मुरारी मौजूर रहे। इलिया के बरहुआ स्थित मृत्युंजय हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि भारत में 21 लाख लोग एचआईवी से ग्रसित है। 2017 के सर्वे के अनुसार 1.31 लाख लोग उत्तर प्रदेश में एचआईवी से ग्रसित हैं। कहा कि एचआईवी के 50 फीसदी मरीज 15 से 25 साल की उम्र के हैं। इस मौके पर आशीष कुमार, सुधांशु पांडेय, राजेंद्र, अरविंद उपस्थित रहे। चकिया के सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में डाॅ. शमशेर बहादुर ने एड्स के कारण, प्रभाव व बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. सरवन कुमार यादव, रमाकांत गोंड, संतोष कुमार, डाॅ. कलावती, डाॅ. मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। चंदौली के अभिषेक नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन डाॅ.संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र नागर अमित पचौरी, शिवजन्म, रामाशीष यादव, प्रीति गुप्ता, सतीश, धर्मवीर, शुभम उपाध्याय, उमा शंकर, उन्नति, रोज़लिन टुडू मौजूद रहे। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डाॅ.वाईके राय ने बताया कि एचआईवी संक्रमण एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। सावधानी बरतकर बचाव किया जा सकता है। सीएमओ ने बताया कि जिले में 732 लोग एचआईवी से संक्रमित है। पीडीडीयू नगर में बीएचयू की एड्स परामर्श एवं जांच केंद्र की परामर्शदाता डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने एड़स के प्रति लोगों को जागरूक किया।