{"_id":"616040d38ebc3e628d1eb297","slug":"case-on-the-son-of-pradhan-accused-of-plowing-on-forest-land-chandauli-news-vns616063389","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर जोताई के आरोपी प्रधान के पुत्र पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि पर जोताई के आरोपी प्रधान के पुत्र पर मुकदमा
विज्ञापन
आरक्षित वन क्षेत्र में तड़के सुबह चकरघट्टा थाना क्षेत्र के अकड़ियां रोपावनी के पास वन भूमि की जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने हल के साथ पकड़ लिया। वहीं इस मामले में बरबसपुर गांव के प्रधान पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ ड्राइवर फरियाद अली को जेल भेज दिया गया। उन्होंने रामनगर स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को ट्रैक्टर जब्त करने के लिए सीजर रिपोर्ट भेजी है।
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के मझगांई रेंज के तहत भैसौडां कंपार्टमेंट नंबर आठ में शुक्रवार की तड़के सुबह बरबसपुर गांव के अकड़ियां रोपावनी के पास अतिक्रमणकारी आरक्षित वन भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर खेत बना रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की गाड़ी और स्टाफ को दूर से आता देख प्रधान पुत्र जमीर अहमद मौके से भाग खड़ा हुआ जबकि टीम को देख ट्रैक्टर और हल को लेकर भाग रहे फरियाद अली पुत्र अब्दुल सलाम को घेराबंदी करके पकड़ लिया। वन विभाग की टीम के द्वारा ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के बाद बाद रेंज कार्यालय लाया गया। वन विभाग ने मामले में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर निवासी प्रधान पुत्र जमील अहमद पुत्र अब्दुल मुतलिय व फरियाद अली पुत्र अब्दुल सलाम के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, वन रक्षकों में शिवपाल चौहान, प्रसिद्ध नारायण, सत्येंद्र वर्मा, राजकुमार, महेंद्र चौहान शामिल थे।