फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case of theft of 30 goats registered after 40 days

Chandauli News: 40 दिन बाद दर्ज हुआ 30 बकरियों की चोरी का मुकदमा

Fri, 27 Sep 2024 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Case of theft of 30 goats registered after 40 days
नौगढ़। स्थानीय थाने में 30 बकरियों के चोरी का मुकदमा 40 दिन के बाद दर्ज किया गया है। 15 अगस्त को शिवपूजन की 30 बकरियां चोरी हुई थीं। बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरी कला गांव के पशुपालक शिव पूजन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त को वह अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल में ले गया था। इसी बीच गांव के तीन लोगों ने उसकी 30 बकरियां चुराकर बेच दी। तहरीर मिलने के बाद 40 दिन तक पुलिस मामले की जांच करती रही। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने तीन लाेगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज की है। मामले की जांच एसआई रामधनी काे सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोट-
तहरीर मिलने के बाद मामले की सत्यता की जांच की जा रही थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। - कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ नौगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed