{"_id":"648331e775a92d42f3067666","slug":"case-filed-against-two-railwaymen-in-case-of-embezzlement-of-rs-40-lakh-one-arrested-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PDDU Nagar: 40 लाख रुपये गबन के मामले में दो रेलकर्मियों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार, ऐसे करते थे गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PDDU Nagar: 40 लाख रुपये गबन के मामले में दो रेलकर्मियों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार, ऐसे करते थे गोलमाल
Fri, 09 Jun 2023 07:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:36 PM IST
सार
एक सप्ताह की जांच के बाद शुक्रवार को 40 लाख रुपये गबन के मामले में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर तैनात दो रेलकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक सप्ताह की जांच के बाद शुक्रवार को 40 लाख रुपये गबन के मामले में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर तैनात दो रेलकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि दोनों रेलवे के पैसे जमा करने की रसीद देते थे, लेकिन जमा नहीं करते थे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन परिसर में पार्सल कार्यालय से सटा वेतन कार्यालय है। पहले रेलकर्मियों को यहीं से वेतन भुगतान किया जाता था। बाद में उनके खाते में वेतन भेजा जाने लगा। अब यहां टिकट बिक्री के कागजात रखे जाते हैं। स्टालों और वेंडिंग का पैसा भी जमा होता है।
विज्ञापन
यहां तैनात दो कर्मचारियों पर आरोप है कि वे 10 माह से यहां मिलने वाली रकम रेलवे के खाते में जमा नहीं करते थे। पैसा जमा करने वाले को रसीद दे देते थे। रुपयों के हेराफेरी की शिकायत कुछ कर्मचारियों ने की थी। तीन जून को वरीय मंडल वित्त प्रबंधक आदित्य आनंद ने वेतन कार्यालय में जाकर जांच की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रेल यात्री के पिट्ठू बैग में मिला इतना कैश कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं, बनारस से जा रहा था कोलकता
पहली नजर में गड़बड़ी सामने आई तो ईसीआर मुख्यालय पर ऑडिट टीम से भी जांच कराई गई। इस दौरान 40 लाख रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया। शुक्रवार को हाजीपुर की आरपीएफ की टीम ने वेतन कार्यालय से कर्मचारी दीपक सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। अभी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।